Tue. Nov 10th, 2026

बदायूं: करणी सेना के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दातागंज कोतवाली क्षेत्र में रात गांव सादुल्लागंज निवासी सुधीर कुमार सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सुधीर सिंह करणी सेना से जुड़े हुए थे। उनके चचेरे भाई करणी सेना के पदाधिकारी हैं। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सुधीर कुमार सिंह के भाई राजीव ने बताया कि सोमवार रात पड़ोसी नन्हे नाम के व्यक्ति ने उनके भाई सुधीर को गोली मार दी, जो उनके पेट में जा लगी। गंभीर घायल सुधीर को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राजीव की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी नन्हे को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान नन्हे ने सुधीर को गोली मार दी। अधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *