Fri. Jun 5th, 2026

40 सवारियों से भरी नाव गंगा नदी में पलटी,चार शव बरामद

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में एक नाव पलटने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, नाव में 40 लोग सवार थे। मिली जानकारी के मतुाबिक बलिया जिला मुख्यालय के कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर आज सोमवार की सुबह मुंडन संस्कार में शामिल होने आए श्रद्धालुओं से भरी एक नाव के डूबने से तीन महिलाओं सहित चार की मौत हो गई तथा तीन महिलाएं घायल हो गईं।

बलिया के जिलाधिकारी ने बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर सोमवार को मुंडन संस्कार के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक नाव पर 30 से 35 लोग सवार होकर नदी के दूसरी ओर जा रहे थे कि नाव के इंजन में कुछ गड़बड़ी आ गईं और इसके बाद तेज हवा से नाव पलट गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गयी तथा तीन महिलाएं घायल हो गईं। तीनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्‍होंने बताया कि हादसे के बाद नाविक फरार हो गया। जिलाधिकारी के अनुसार, राहत व बचाव कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *