Sat. Apr 18th, 2026

हज यात्रा की पहली उड़ान कल, प्रदेश भर से जाएंगे 25,444 यात्री

लखनऊ: हज यात्रा के लिए यात्रियों का हज हाउस में आना शुरू हो गया है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण पर तैयारियों का जायजा लिया। हज यात्रा के लिए उड़ान रविवार को रवाना होगी। हज यात्रा के लिए पहली उड़ान रविवार को मदीना मुनव्वरा के लिए रवाना होगी। पहले दिन की उड़ान से जाने वाले हज यात्रियों ने शुक्रवार को हज हाउस पहुंच कर अपनी आमद दर्ज करानी शुरू कर दी है।

दूर दराज के जिलों से आने वाले हज यात्रियों को हज हाउस में ही ठहराने की व्यवस्था की गई है।जिलाधिकारी ने हज हाउस पहुंच कर हज यात्रियों की व्यवस्थाओं का जाएजा लिया। प्रदेश भर से इस बार 25,444 हज यात्रियों को मदीना मुनव्वरा के लिये रवाना किया जाना है।

राजधानी के चौधरी चरण एयरपोर्ट से 10,901 और दिल्ली से 12,070 हज यात्रियों को हज के लिए रवाना किया जाएगा।उड़ान के समय से छह घंटा पहले चेक इन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और उड़ान के समय से चार घंटा पहले बसों के जरिये यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचा दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने पासपोर्ट वितरण केन्द्र, टीकाकरण केन्द्र, चिकित्सा शिविर का भी निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *