Sun. Jun 21st, 2026

डोडा में 300 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 36 की मौत, 19 घायल

जम्मू: जिला डोडा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। आज बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब जिले डोडा के बग्गर इलाके के त्रांगल में एक बस अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना जोरदार हुआ है कि इसमें 36 लोगों की मौत हो गई है और करीब 19 घायल हो गए हैं। बस किश्तवाड़ से जम्मू की ओर जा रही थी।हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

पुलिस को भी सूचित किया गया। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी डोडा ले जाया जा गया है। इनमें से भी कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। दो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू के लिए रेफर किया गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।

ओवरटेक के चलते हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी में पता चला है कि इस मार्ग पर तीन बसें एक साथ चल रही थी और एक.दूसरे से आगे निकलने की होड़ में यह बड़ा हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिला उपायुक्त, एसएसपी डोडा सहित अन्य कई अधिकारी जीएमसी डोडा पहुंचे गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को तुरंत और उचित इलाज मिले इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और डॉ0 जितेंद्र सिंह ने हादसे पर दुख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *