Sat. Jun 27th, 2026

दीपावली महोत्सव में बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता और लक्की ड्रा का आयोजन

देहरादून: अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, उत्तराखंड (IVF) के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक सिंघल ने 9 अक्टूबर 2025 को प्रेस क्लब देहरादून में दीपावली के शुभ अवसर पर आगामी भव्य कार्यक्रम के संबंध में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि IVF समय-समय पर उत्तराखंड में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करता है। इसी कड़ी में 12 अक्टूबर 2025 को चौधरी फार्म हाउस वेडिंग पॉइंट, GMS रोड, देहरादून में दीपावली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांडिया उत्सव और दीपावली मेला आयोजित किया जाएगा। दिल्ली से आए जाने-माने कलाकार मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देंगे। बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा महालक्ष्मी आरती, डांडिया नृत्य और जानकार कलाकारों द्वारा डांडिया नृत्य सिखाने की व्यवस्था भी की जाएगी। आगंतुक परिवारों के लिए लक्की ड्रा के माध्यम से आकर्षक उपहार वितरण किए जाएंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और IVF अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा रमेश गोयल, रमेश अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, सचिन गुप्ता (पूर्व पार्षद), लच्छू गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, महेश गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, विशाल गुप्ता, नीरज, धन प्रकाश, हर्ष अग्रवाल, रितु गोयल, नीता गर्ग, मधु जैन, संजय अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, मानोज सिंगल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *