NHM हड़ताल से CHC सैदपुर की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
सैदपुर / बदायूं : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सैदपुर में कर्मचारियों के आंदोलन के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की स्थिति सामने आई है। इससे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
आज डॉ जुनैद मेंहदी एकमात्र ने ओपीडी पर मरीजों को देखा, वही कोई अन्य चिकित्सक नहीं दिखाई दिया, इससे सबसे अधिक समस्या जांच कराने वाले मरीजों को आ रही है।अब देखना कि ये समस्या कितने दिनों तक सामने रहेगी।
हड़ताल की मुख्य मांग
नियमितीकरण और समान वेतन की मांग
*NHM संविदा कर्मचारी लंबे समय से नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, वेतन वृद्धि और सेवा सुरक्षा सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनकी प्रमुख मांगों का अब तक समाधान नहीं हुआ है।
मरीजों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
स्वास्थ्य सेवाओं में NHM कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों और अन्य विभागीय कार्यों में इनकी भागीदारी रहती है। ऐसे में हड़ताल के कारण इन सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है।
इस हड़ताल में संविदा चिकित्सा अधिकारी, डॉ,इमरान,डॉ,अशरफ़ ,अनुबंधित चिकित्सा अधिकारी डॉ, विदुषी, डॉ, कृति, डॉ, अंशपति,डॉ, हिमांशु ,NCD चिकित्सा अधिकारी डॉ, तौसीफ़ खान, समस्त CHO , समस्त ANM, समस्त आशा, समस्त BPM यूनिट, JSY स्टाफ आदि इस हड़ताल में शामिल है,
इस हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाए पूरी तरह प्रभावित हो रही है, वर्तमान में डेंगू के मरीज बढ़ रहे है , क्षेत्र में डेंगू से कई मौतें हो चुकी है, वजीरगंज, मुंडिया सतासी,भवानीपुर,मीरापुर इसका प्रमाण है।
रिपोर्ट, ज़ीशान सिद्दीकी सैदपुर