Thu. Sep 17th, 2026

हेमकुंड साहिब :सीजन की पहली बर्फबारी,रुद्रप्रयाग में बारिश,बदला मौसम

रुद्रप्रयाग/ देहरादून : उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली है। हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी होने से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। वहीं, रुद्रप्रयाग जिले के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। केदारनाथ घाटी में भी बारिश के चलते मौसम खराब बना हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने से कई स्थानों पर दृश्यता प्रभावित हुई है।

बारिश, बर्फबारी और कम दृश्यता के कारण पहाड़ी मार्गों पर आवाजाही चुनौतीपूर्ण हो सकती है। ऐसे में यात्रियों और स्थानीय लोगों को सफर के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए तीर्थयात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। प्रशासन ने यात्रियों से जोखिम वाले क्षेत्रों में सावधानीपूर्वक आवाजाही करने और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा करने को कहा है। लगातार बारिश और कम दृश्यता के बीच पहाड़ी रास्तों पर सफर करने वालों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *