Fri. Jun 26th, 2026

कुल्हाल चेक पोस्ट पर हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रशासन की वार्ता के बाद लौटा जत्था

देहरादून: चमोली जिले के कर्णप्रयाग में निहंग सिखों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद गुरुवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी क्रम में चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश के रास्ते उत्तराखंड की ओर बढ़ रहे करीब 200 निहंग सिख कुल्हाल चेक पोस्ट पहुंचे, जहां पुलिस-प्रशासन ने बैरियर लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसके बाद पांवटा साहिब गुरुद्वारे में प्रशासन, पुलिस और निहंग प्रतिनिधियों के बीच करीब दो घंटे तक वार्ता चली, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी।

वार्ता विफल होने के बाद कुछ निहंग वापस लौट गए, जबकि 20 से 30 निहंग कुल्हाल पुल पार कर चेक पोस्ट तक पहुंच गए। यहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की, जिससे कई घंटों तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। इस दौरान कुछ निहंग तलवारें लहराते हुए आगे बढ़ते दिखाई दिए। उन्हें रोकने के लिए देहरादून जिले समेत आसपास के क्षेत्रों में पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।

देर रात तक पुलिस को जत्थे की सटीक लोकेशन का पता नहीं चल पाया था और आशंका जताई जा रही थी कि वे धर्मावाला और प्रेमनगर की ओर बढ़ सकते हैं। हालांकि बाद में मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई के बाद सभी निहंगों को वापस पांवटा साहिब की ओर भेज दिया गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *