Sun. Jun 21st, 2026

उत्तरांचल विवि के लॉ के छात्र ने पीजी में लगाई फांसी

देहरादून : उत्तरांचल विश्व विद्यालय के एक लॉ कर रहे छात्र ने देर रात पीजी में फांसी लगाकर अत्महत्या कर ली, छात्र का शव पंखे से लटका मिला है । प्राप्त समाचार के अनुसार मृतक कृष्णा शुक्ला (21) निवासी 86/57 छितावापुर, खास स्टेशन रोड लखनऊ,उत्तर प्रदेश के फांसी लगाने की सूचना पुलिस को 112 के माध्यम से मिली थी ।

टीम ने बताया कि छात्र प्रेमनगर के महिमा एनक्लेव कैरी गांव के एक पीजी में रहता था। मकान मालिक दीपक कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर छात्र को पंखे से उतारकर संयुक्त चिकित्सालय प्रेम नगर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वहीं, मौत के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *