Tue. Apr 28th, 2026

मकर संक्रांति पर कार्यक्रम में प्रसाद स्वरूप खिचड़ी वितरण करते मंत्री जोशी

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मकर संक्रान्ति उत्तरायणी पर्व के उपलक्ष्य में नैशविला रोड़ स्थित बदरीनाथ मंदिर में आयोजित खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वयं लोगों को खिचड़ी प्रसाद स्वरूप वितरित किया।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को मकर संक्राति एवं घुघुतिया त्यार की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

उन्होंने कहा कि यह त्योहार जीवन में सकारात्मक सोच के साथ हमेशा हमें कर्म के पथ पर आगे बढ़ने की भी प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिरों में स्वच्छता अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने काली दास मार्ग स्थित बदरीनाथ मंदिर परिसर में साफ-सफाई की और श्रमदान किया।

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने टपकेश्वर मंदिर में युवा मोर्चा के पार्टी पदाधिकारियों द्वारा भाजपा भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के जन्म दिवस के उपलक्ष में आयोजित भंडारे कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कैक काटकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी का जन्मदिवस मनाया और बधाई एवम् शुभकामनाएं देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पत्नी निर्मला जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पूनम नौटियाल, सतेंद्र नाथ, भावना पांडे, दिनेश चमन, बबिता सहोत्रा सिकन्दर, सौरव नेगी, शशांक डंगवाल, गौरव डंगवाल, सूरज नेगी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *