Thu. Apr 30th, 2026

ओडिशा: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर

ओडिशा के बौध जिले में आज बृहस्पतिवार को तड़के सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में कम से कम दो माओवादी मारे गए,पुलिस ने यह जानतकारी दी। पुलिस के अनुसार माओवादियों के पास से हथियार, हथगोले और अन्य सामान भी बरामद हुआ है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कांतामल पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत आने वाले पारहेल आरक्षित वन क्षेत्र में माओवादियों और ओडिशा के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के कर्मियों के बीच गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा, घटनास्थल से दो माओवादियों के शव मिले हैं और उनके पास से हथियार, हथगोले और अन्य सामान भी बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *