Thu. Apr 30th, 2026

अपने दो बच्चों के साथ महिला यमुना नदी में कूदी, तीनों की मौत

बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ यमुना नदी में कूद गई। पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई,यह जानकारी पुलिस ने दी। कमासिन थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कल दोपहर करीब चार बजे दांदौ गांव की रहने वाली मंजू (32) अपनी बेटी काजल (6) और बेटे दीपक (4) के साथ फतेहपुर जिले के किशनपुर जाने के लिए बने पुल से यमुना नदी में कूद गई।

गोताखोरों की मदद से देर शाम तीनों शव बरामद कर लिए गए। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि बुधवार दोपहर को मंजू का उनके पति से विवाद हो गया था। इसी विवाद से नाराज होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। एसएचओ ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *