Sun. Jun 28th, 2026

गणेश चतुर्थी के अंतिम दिन मातम में बदली विसर्जन यात्रा,8 श्रद्धालुओं की मौत, 20 घायल

कर्नाटक : हासन जिले के मोसाले होसाहल्ली गांव में गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रक श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में से कम से कम आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए हासन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा गणेश चतुर्थी समारोह के अंतिम दिन रात करीब 8 बजकर 45 मिनट पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अरकलागुडु से आ रहा था और चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद श्रद्धालुओं को कुचलते हुए निकल गया। हादसे के बाद चालक भुवसनेश भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़कर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार ट्रक एक लॉजिस्टिक्स कंपनी का है।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने और घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि वह इस दुखद घटना से बेहद आहत हैं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने भी इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *