Sat. May 2nd, 2026

पिथौरागढ़ : आदि कैलाश के दर्शन कर लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत

उत्तराखंड : पिथौरागढ़ जिले में धारचूला.लिपुलेख मार्ग पर लखनपुर के पास पांगला में मंगलवार को एक टैक्सी के काली नदी में गिर जाने से उसमें सवार सभी छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि हादसा देर शाम हुआ जब श्रद्धालु आदि कैलाश के दर्शन कर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अभी शवों की बरामदगी का काम शुरू नहीं हो पाया है।

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह से तलाशी कार्य शुरू किया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना का शिकार होने वालों में दो श्रद्धालु बेंगलुरू के तथा दो अन्य तेलंगाना के हैं और दो व्यक्ति उत्तराखंड के हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा उनके शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *