Sat. May 2nd, 2026

उत्तराखंड : अब कर सकेंगे हिम तेंदुओं का दीदार, हो रही तैयारी

देहरादून : लद्दाख में हिम तेंदुआ टूर के सफल संचालन को देखते हुए अब उत्तराखंड भी ऐसी ही पहल करने जा रहा है। हिम तेंदुआ टूर संचालन के विभिन्न पहलुओं के अध्ययन के लिए अधिकारियों का एक दल 26 अक्टूबर को लद्दाख दौरे पर जा रहा है।

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिम तेंदुओं की संख्या 121 है। अब इन्हें पर्यटन से जोड़ने के मद्देनजर आने वाले दिनों में यहां भी हिम तेंदुआ टूर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही इस प्राणी के संरक्षण में जनभागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

सैलानी करते हैं हिम तेंदुए का दीदार

उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिम तेंदुए हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रहे हैं। इसलिए इन्हें इन क्षेत्रों की शान भी कहा जाता है। लद्दाख में हिम तेंदुओं की अच्छी.खासी संख्या को देखते हुए इसे पर्यटन से भी जोड़ा गया है। इस क्रम में वहां के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिम तेंदुआ टूर का निरंतर आयोजन हो रहा है। इससे जहां सैलानी हिम तेंदुओं का दीदार कर रोमांचित होते हैंए वहीं लद्दाख को ठीक ठाक आय भी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *