Wed. Apr 22nd, 2026

खिलाड़ियों को मिलेगा हक का सम्मान, इनाम राशि के लिए शासन ने खोला खजाना

देहरादून :  38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने उनके नकद इनाम की राशि जारी कर दी है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी दी कि मंगलवार को शासन ने इस मद के लिए 15 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। यह राशि जल्द ही खिलाड़ियों को कार्यक्रम के माध्यम से वितरित की जाएगी।

इनाम राशि में हुआ दोगुना इजाफा

रेखा आर्या ने बताया कि सरकार ने खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए इस बार इनाम राशि को दोगुना कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब तक के राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में किसी भी राज्य ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को इतनी बड़ी नकद राशि प्रदान नहीं की है।

लगभग 240 खिलाड़ी होंगे लाभान्वित

खेल मंत्री ने बताया कि व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में कुल लगभग 240 खिलाड़ियों ने प्रदेश के लिए पदक जीते हैं, जिन्हें इनामी राशि का लाभ मिलेगा। यह कदम खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन और भविष्य की तैयारियों में सहायक सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई

रेखा आर्या ने बताया कि उन्होंने बीते सप्ताह कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष यह मामला उठाया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत सकारात्मक निर्णय लिया और धनराशि जारी कर दी गई।

सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया भी जारी

मंत्री ने बताया कि पदक विजेता खिलाड़ियों को ‘आउट ऑफ टर्न’ सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया भी जारी है और इसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। यह पहल प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *