Sun. Nov 1st, 2026

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नए साल की शुभकामनाएं

नई दिल्ली: देशभर में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। नए साल के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि ‘ यह वर्ष सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अनंत खुशियां लेकर आए। सभी को उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।’

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी नए साल की पूर्व संध्या पर नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि मैं आप सभी को नववर्ष 2025 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। नववर्ष आपके और आपके प्रियजनों के जीवन में नई खुशियां और नया उत्साह लेकर आए। मुझे आशा है कि इस वर्ष के आपके सभी संकल्प पूरे होंगे।’राजनाथ सिंह ने भी जनता को नए साल की शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *