Sat. Jul 11th, 2026

17 जुलाई को देहरादून में युवाओं से संवाद करेंगे राहुल गांधी

देहरादून: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून आएंगे। वह “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के जरिए युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे। कोटा के बाद यह कार्यक्रम उत्तराखंड में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन में बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की और सुझाव लिए।

गणेश गोदियाल ने कहा कि “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इसका संदेश प्रदेश के हर युवा तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की नीतियों के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद कई युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने इस अभियान की शुरुआत राजस्थान से की थी और अब 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड से इसका उत्तराखंड में आगाज होगा।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, करन माहरा, डॉ. हरक सिंह रावत, काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, मदन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह राणा, ज्योति रौतेला, विशाल भोजक, धीरेंद्र प्रताप, विकास नेगी सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *