Sat. Jul 11th, 2026

हर्रावाला से सोमनाथ तक आस्था की विशेष ट्रेन,रवाना होंगे 720 श्रद्धालु

देहरादून: उत्तराखंड सरकार के संस्कृति विभाग ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत हर्रावाला से गुजरात के सोमनाथ धाम तक विशेष रेल यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस विशेष ट्रेन का संचालन 13 जुलाई को किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के 720 श्रद्धालु सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना होंगे।

यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर संस्कृति निदेशालय ने मुरादाबाद मंडल के मंडलीय रेल प्रबंधक को पत्र भेजकर आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। संस्कृति विभाग के निदेशक प्रदीप जोशी ने बताया कि उत्तर क्षेत्र आईआरसीटीसी, लखनऊ के अनुरोध पर विभाग की ओर से ट्रेन के लिए रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में 9 लाख रुपये का अग्रिम भुगतान भी किया जा चुका है।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रा के दौरान सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात्रि भोजन, पीने का पानी, चाय-कॉफी, शीतल पेय, छाछ तथा पैक्ड नारियल पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा ट्रेन में आवश्यक स्टाफ, नामित अधिकारियों की तैनाती, संपर्क व्यवस्था और हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर निर्धारित ठहराव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।संस्कृति विभाग का कहना है कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक जुड़ाव और राष्ट्रीय एकता का भी प्रतीक बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *