Sun. Jun 28th, 2026

सोमेश्वर में रेखा आर्या ने सुना पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम

अल्मोड़ा/सोमेश्वर  :  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने निजी आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 126वां एपिसोड सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है और दो महिला नौसेना अधिकारियों से संवाद कर उनके साहस का उत्साहवर्धन किया, जो देश की महिलाओं को आत्मबल और प्रेरणा देने वाला संदेश है।

त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रधानमंत्री द्वारा स्थानीय स्तर पर बने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और “वोकल फॉर लोकल” का आह्वान हर नागरिक के लिए मार्गदर्शक है। रेखा आर्या ने कहा कि यह पहल न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण साबित होगी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए समाज को समानता, न्याय और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है, जिससे समाज में सकारात्मक सोच और एकता का वातावरण बनेगा।

कैबिनेट मंत्री ने अपील की कि सभी को महिला सशक्तिकरण, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और महापुरुषों की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। यही प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का वास्तविक संदेश है, जो हर भारतीय को आत्ममंथन और समाजहित में योगदान करने की दिशा दिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *