Mon. Apr 20th, 2026

मैक्स वाहन पर गिरी चट्टान, दर्दनाक हादसे में दो की मौत, पांच घायल

कोटद्वार :  कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सिद्धबली मंदिर के पास पहाड़ी से अचानक भारी चट्टान और मलबा गिरने से एक मैक्स वाहन उसकी चपेट में आ गया, जिसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मैक्स वाहन किल्बोखाल से कोटद्वार की ओर आ रही थी। जैसे ही वाहन सिद्धबली मंदिर के समीप पहुंचा, तभी ऊपर से अचानक भारी मलबा और चट्टान वाहन पर आ गिरी। हादसा इतना भयानक था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मृतकों की पहचान

हादसे में जिन दो लोगों की मौके पर ही मौत हुई, उनकी पहचान सतबीर (20 वर्ष) और रविंद्र उर्फ मोटा (32 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों मृतक पौड़ी गढ़वाल जनपद के निवासी थे।

घायल हुए यात्री

हादसे में पांच अन्य यात्री घायल हुए, जिनमें शामिल हैं:

  • मीनाक्षी

  • पंकज

  • सिमरन

  • देवेंद्र (चालक)

  • दिनेश

सभी घायलों को तत्काल बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल देवेंद्र और दिनेश को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और राहत एवं बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। मलबा हटाने का काम भी तत्काल शुरू कर दिया गया।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं। कोटद्वार-पौड़ी मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा आने से आवाजाही बाधित हो रही है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *