Tue. May 26th, 2026

शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ बनी चर्चा का केंद्र, धामी ने बताया प्रेरणादायी

देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चैहान की नवप्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन-नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण समारोह में सहभागिता की। यह गरिमामयी आयोजन देश के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच.डी. देवेगौड़ा की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि ‘अपनापन’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि जनसेवा, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की भावना से ओतप्रोत प्रेरणादायी कृति है। उन्होंने कहा कि पुस्तक में श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ विभिन्न दायित्वों में कार्य करते हुए प्राप्त अनुभवों को अत्यंत सहज, संवेदनशील और प्रभावशाली शैली में प्रस्तुत किया गया है।

पुस्तक में सुशासन, सेवा भाव, जनकल्याण और देशहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रसंगों का उल्लेख किया गया है, जो युवाओं, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। मुख्यमंत्री ने पुस्तक के प्रकाशन पर श्री शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह कृति समाज में सकारात्मक सोच और राष्ट्रसेवा की भावना को और मजबूत करेगी।इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के अनेक मंत्री, सांसद, विधायक, समाजसेवी, लेखक, पत्रकार और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *