Tue. Apr 21st, 2026

विषुपति मनाने भारत से जा रहे छह नेपाली नागरिकों की सड़क दुर्घटना में मौत

पिथौरागढ़: झूलाघाट में विषुपति का पर्व मनाने भारत से अपने घर नेपाल वापस लौट रहे 6 नेपाली नागरिकों की जीप दुर्घटना में मौत हो गई हैं। प्राप्त समाचार के अनुसार पांच लोगों ने जीप से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार भारतीय सीमा से लगे झुलाघाट से बझा॑ग जा रही जीप रात लगभग 11ः30 बजे झौलेक मोड़ के पास खाई में जा गिरी।

जिला पुलिस कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता पुलिस निरीक्षक ने बताया कि 500 मीटर नीचे गिरी जीप में सवार केदारस्यू गांव पालिका के 60 वर्षीय मनी बोरा, 42 वर्षीय नरे बोहरा, 35 वर्षीय गोरख बोरा, 45 वर्षीय मान बहादुर धामी, 45 वर्षीय बिरख धामी और 45 वर्षीय बुरे धामी की मौत हो गई। ड्राइवर का पता नहीं लग सका है,उन्होंने बताया कि यह सभी लोग भारत में मजदूरी करते थे और विषुपति का पर्व मनाने के लिए घर लौट रहे थे। सभी लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। बुधवार सुबह से खाई में पड़े शवों को निकालने का काम शुरू हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *