Sat. May 16th, 2026

शक हुआ हावी,पति ने पत्नी समेत तीन बच्चों की गला दबाकर की हत्या,गिरफ्तार

बिलासपुर : पत्नि के अवैध संबंध होने के शक में पति ने अपनी पत्नि और तीन बच्चों की हत्या कर दी। ये दिल दहला देने वाली घटना बिलासपुर जिले की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये घटना कल सोमवार रात की है,जब जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हिर्री गांव में उमेंद्र केवट ने अपनी पत्नी तथा दो बेटियों और एक बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी,पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बच्चों की उम्र क्रमशः पांच वर्ष, चार वर्ष और दो वर्ष है। सिंह ने बताया कि पुलिस ने केवट को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में केवट ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शक था, इसलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *