Wed. Sep 16th, 2026

पीएम मोदी से मिले उत्तराखण्ड के सीएम,लंबित योजनाओं पर हुई चर्चा

दिल्ली:सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को दिल्ली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम से लंबित जल विद्युत परियोजनाओं, हिम प्रहरी योजना, सीमांत गांव को लेकर वाइब्रेंट विलेज योजना, मानस खंड कॉरिडोर, सीमावर्ती और डार्क विलेजे को लेकर भारत नेट योजना आदि के विषय पर विस्तार से चर्चा की। वहीं, पीएम मोदी ने प्रदेश में लगातार हो रहे विकास कार्यों को लेकर सीएम धामी की हौसला अफजाई भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *