Mon. Apr 27th, 2026

11 साल की माली की बेटी करेगी पीएम संग योग

महाधिवक्ता कार्यालय नैनीताल में माली के पद पर कार्यरत किशन गिरि की बेटी दीपा गिरि का चयन अंडर.14 राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के लिए हुआ है। योग दिवस पर 21 जून को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में योग कार्यक्रम होगा। ये देवभूमि उत्तराखंड के लिए हर्ष का बिषय है कि उत्तराखण्ड की बेटी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के साथ योग करेगी। 11 साल की दीपा के चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर की है। दीपा अपने प्रशिक्षक कंचन रावत के साथ दिल्ली रवाना हो गई हैं।

आपको बता दें कि तल्लीताल के कृष्णापुर क्षेत्र निवासी दीपा गिरि अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कालेज में छठी कक्षा की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि वह नौ साल की उम्र से योग कर रही हैं। भविष्य में योग के क्षेत्र में ही करिअर बनाना चाहती हैं। दीपा ने जीजीआईसी धौलाखेड़ा हल्द्वानी में एनसीईआरटी की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड में हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में जगह बनाई।राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली में यह ओलंपियाड होना है जिसमें पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *