Thu. Sep 3rd, 2026

जाली पासपोर्ट रैकेट मामले में सीबीआई कीे 50 जगहों पर छापेमारी

नयी दिल्ली: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने जाली पासपोर्ट बनाए जाने के संबंध में छापेमारी की है। इसके साथ ही फर्जी दस्तावेजों की बदौलत पासपोर्ट जारी करने के आरोप में अबतक सीबीआई कुल 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है।एफआईआर किए गए कई लोगों में सरकारी अधिकारी भी शामिल है। ये जानकारी सीबीआई अधिकारियों ने साझा की है।

उन्होंने बताया कि सीबीआई इस मामले में पश्चिम बंगाल और गंगटोक में 50 स्थानों पर छापे भी मार रही है। अधिकारियों के मुताबिक,सीबीआई ने गंगटोक में तैनात एक अधिकारी और एक बिचौलिए को हिरासत में भी लिया है। उन्होंने बताया कि गैर.निवासियों सहित अयोग्य व्यक्तियों को कथित तौर पर रिश्वत लेकर जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट जारी करने के मामले में दर्ज की गई प्राथमिकी में 16 अधिकारियों सहित 24 व्यक्तियों के नाम शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, कोलकात,सिलिगुड़ी, गंगटोक और अन्य स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *