Sat. Aug 29th, 2026

बठिंडा में सैन्य ठिकाने पर गोलीबारी, चार लोगों की मौत : सेना

नयी दिल्ली: पंजाब के बठिंडा में सैन्य ठिकाने पर बुधवार सुबह हुई गोलीबारी में चार लोगों की जान चली गई। सेना ने यह जानकारी दी। सेना के अनुसार, गोलीबारी की घटना तड़के चार बजकर 35 मिनट के आसपास हुई,जिसके बाद तुंरत जवाबी कार्रवाई की गई। सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर तड़के चार बजकर 35 मिनट के आसपास गोलीबारी की सूचना मिली।

त्वरित प्रतिक्रिया दल तुरंत सक्रिय हो गए और इलाके को घेर लिया।’’ सेना के मुताबिक, मौके पर तलाश अभियान अभी जारी है। सेना ने कहा, ‘‘गोलीबारी में चार लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

इस खबर को अफज़ाल न्यूज ने संपादित नहीं की है।यह ख़बर पीटीआई.भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *