Sun. Jun 21st, 2026

अमृत पाल सिंह सहित कई साथी भी हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं निलंबित

पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृत पाल सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। पंजाब के नकोदर के पास पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी समर्थक को हिरासत में लिया है। इसके बाद इंटरनेट सेवाएं भी 19 मार्च तक के लिए निलंबित कर दी गई है।वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस लंबे समय से अमृतपाल सिंह पर शिकंजा कसने की तैयारी में थी।

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृत पाल सिंह के छह साथियों को भी गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ साफ है कि खालिस्तानी समर्थक अमृत पाल सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी अमृतपाल सिंह को नकौदर के पास से हिरासत में लिया है। आरोपी को हिरासत में लिए जाने के बाद ही तत्काल प्रभाव से पुलिस ने कई जिलों में 19 मार्च की रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *