Wed. Jul 22nd, 2026

नकली घी बनाने वाली फैक्टरी पर छापा, मिले 18 ब्राण्ड के लेबल

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने नकली घी बनाने वाली फैक्टरी पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली घी बरामद किया है। पुलिस को ताजगंज के शमसाबाद रोड के कहरई मोड़ स्थित इस अस्थायी फैक्टरी से भारी मात्रा में अमूल ब्रांड के नकली घी की मेरठ के लिए आपूर्ति होने की सूचना मिली थी।

पुलिस उपायुक्त सिटी सूरज राय ने संवाददाताओं को बताया कि फैक्टरी में अमूल सहित कई नामचीन ब्रांड का नकली घी तैयार किया जा रहा था। फैक्टरी से 18 ब्रांड के लेबल मिले हैं जिनमें घी भरकर उसकी आपूर्ति की जाती थी। फैक्टरी से घी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा यूरिया और कई अन्य रसायन सहित अन्य सामान भी मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *