Fri. May 15th, 2026

अयोध्या में 24 लाख दीयों से जगमग होंगे सरयू के घाट

दीपावली का त्योहार आ चुका है और इस बार फिर से दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में नया रिकॉर्ड बनने की तैयारी हो गई है। अयोध्या में नरक चतुर्दशी यानि छोटी दिवाली के मौके पर 11 नवंबर को अयोध्या में 24 लाख दीयों को एक साथ जलाकर रिकॉर्ड बनाए जाने की तैयारी है। इस दौरान अयोध्या में सरयू नदी के तट पर 24 लाख दीपकों से रौशनी की जाएगी। इससे पहले राम की पौड़ी और चौधरी चरण सिंह घाट समेट 51 प्रमुख घाटों पर दीपोत्सव की तैयारी हुई है। दीवाली के मौके पर पूरा शहर बेहतरीन रोशनी में नहाया हुआ है। इस दौरान सरयू नदी के तट पर लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा।

वहीं राम की पौड़ी पर लेजर शो का आयोजन होगा, जिसके जरिए भगवान श्रीराम के जीवन की झांकी भी दिखाई जाएगी। आपको बता दें कि तुलसीकृत रामचरितमानस के सात कांडों की प्रस्तुति के जरिए ही प्रभु श्रीराम के जीवन के आदर्शों की झांकी को प्रदर्शित किया जाएगा। इस कला की खासियत है कि इस प्रदर्शनी को रामलीला के कलाकार ही पेश करेंगे। अयोध्या में सरयू नदी के तट पर आयोजित होने वाली इस रिपोर्ट सब की सभी तैयारियां को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशों के अनुसार किया गया है।

दीपोत्सव के लिए 25000 से अधिक वॉलिंटियर्स भी सामने आए हैं जो 24 लाख दिए जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। आपको बता दें कि सरयू के सभी घाटों पर 9 नवंबर की शाम को वॉलिंटियर्स ने दियों को लगा दिया है। यह सभी दिए 24 मल के हैं जिसमें सरसों का तेल डाला गया है जिसके बाद इन्हें प्रज्वलित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब से मुख्यमंत्री बने हैं तभी से दीपोत्सव का कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित होता है। इसी कड़ी में दीपोत्सव के दौरान कई प्रदेशों की संस्कृति का भी प्रदर्शन किया जाएगा। यहां भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *