Sun. Apr 19th, 2026

दून अस्पताल में हड़ताल से मरीजों की परेशानी बढ़ी

देहरादून: दून अस्पताल में आज 189 उपनल कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई हैं। हड़ताल में चार कैडर के कर्मचारी शामिल हैं, जिनमें 58 नर्सें, 108 सफाईकर्मी, 20 क्लर्क और तीन फार्मासिस्ट हैं। नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर ये कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं पर असर न पड़े, इसके लिए अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी में फेरबदल किया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ड्यूटी रोस्टर बदले जाने के बावजूद अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ के चलते व्यवस्थाएं बाधित हो रही हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि खासकर क्लर्कों की कमी के कारण बिलिंग और पंजीकरण संबंधी कामकाज प्रभावित हुआ है।

प्रशासनिक स्तर पर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिशें की जा रही हैं, ताकि मरीजों को इलाज में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल से अस्पताल की दिनचर्या अस्त-व्यस्त बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *