Sat. Sep 5th, 2026

गोर्खाली तीज उत्सव में मातृशक्ति का होगा सम्मान

देहरादून। गोर्खाली महिला हरितालिका जीत उत्सव में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही तीज नृत्य, गायन आदि की प्रस्तुति होगी। जिनके आधार पर तीज क्वीन-प्रिंसेस चुनीं जाएंगी।
उत्तरांचल प्रेस क्लब सभागार में शुक्रवार को हुई प्रेसवार्ता में कमेटी की अध्यक्ष सुनिता क्षेत्री ने बताया की उत्सव महेंद्र ग्राउंड गढ़ी कैंट में 28 अगस्त यानी रविवार को आयोजित होगा। बीते दो साल कोरोना के कारण यह कार्यक्रम नहीं हो पाया था, लिहाजा इस बार बढ़े स्तर पर इसे आयोजित करने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। गायक पुष्पा राई, सुनीता क्षेत्री, मनीषा आले कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगी। पत्रकारवार्ता में कमेटी की मीडिया प्रभारी प्रभा शाह, उपासना थापा, सूर्यविक्रम शाही, गोदावरी थापली, कमला थापा, पूजा सुब्बा, प्रभा शाह, शीमा शाही, वंदना बिष्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *