Thu. Sep 3rd, 2026

रुड़की: यूपी -हरियाणा के कांवड़ यात्रियों में मारपीट, एक की मौत

रुड़की: अपनों को अपने ही नहीं छोड रहे फिर औरों की क्या । ऐसा ही मामला सामने आया है जहां कांवड़ियों के दो गुटों में मारपीट हो गई जिसमें एक कांवड़िये की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक डाक कांवड़ वाहन को आगे निकालने की होड़ में ये वारदात हुई। पुलिस के मुताबिक, हरिद्वार से गंगाजल लेकर मुजफ्फरनगर और हरियाणा के डाक कांवड़ यात्री अपने मंजिल की ओर बढ़ रहे थे।

दोनों ही गुटों के बीच आगे डाक कांवड़ ले जाने को लेकर होड़ लगी हुई थी। इसी बीच नगला इमरती बाईपास पर उत्तर प्रदेश के डाक कांवड़ यात्रियों की कांवड़ आगे निकल गई। इस बात को लेकर हरियाणा के डाक कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए एक युवक कार्तिक पुत्र योगेंद्र निवासी ग्राम सिसौली जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को घेरकर पीट दिया।

इतना ही नहीं उसके अन्य साथियों के साथ भी मारपीट की गई है। घायल अवस्था में कार्तिक को मंगलौर स्थित कपूर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन यहां पर हालत बिगड़ गई इसके बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से कार्तिक को रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *