Sat. May 2nd, 2026

लखनऊ सहित कई शहरों में आयकर की रेड

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन्कम टैक्स विभाग ने आज बुधवार कंस्ट्रक्शन और रियल स्टेट से जुड़ी कम्पनी के ठिकानों पर छापेमारी की है। आपको बता दें कि इसमें लखनऊ के दो ठिकानों पर कानपुर से पहुंची टीम छापेमारी की कार्रवाई कर रही हैं हालांकि ये दो स्थान अभी गुप्त रखे गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार सुबह से ही आयकर विभाग की रेड चल रही है। यह रेड झांसी,कानपुर, नोएडा और लखनऊ में जारी हैं।अब तक की जानकारी के मुताबिक लखनऊ में 2 स्थानों पर, झांसी में 8 ठिकानों पर, कानपुर में 6 स्थानों पर टीम पड़ताल में जुटी हैं।इस ऑपरेशन में करीब तीन दर्जन टीमें लगाई गई हैं।

कार्रवाई की जद में सपा नेता श्याम सुंदर सिंह, बिल्डर वीरेंद्र राय, राकेश सिंह बघेल, विजय सरावगी समेत कुछ अन्य लोग हैं।जानकारी के अनुसार इन सभी लोगो के प्रतिष्ठानों में बड़ी टैक्स चोरी का मामला पकड़ा गया है। हालांकि अभी तक आयकर विभाग ने कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *