Sat. Apr 18th, 2026

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में, मतदान 6 और 11 नवंबर को

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि मतदान दो चरणों में होगा—पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ है, जिनमें 3.92 करोड़ पुरुष और 3.50 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

राजनीतिक दलों की मांग पर आयोग ने चुनाव की तारीखें छठ पर्व के तुरंत बाद रखी हैं, ताकि प्रवासी मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव कोविड-19 महामारी के बीच तीन चरणों में कराए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *