Sun. Jun 21st, 2026

प्रसिद्ध उद्योगपति विक्रम किर्लोस्कर का निधन

मोटर व्हीकल इंडस्ट्री के दिग्गज विक्रम किर्लोस्कर अब इस दुनिया में नही रहे। आपको बता दें कि टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड के वाइस चेयरमैन विक्रम किर्लोस्कर का कल निधन हो गया। विक्रम किर्लोस्कर 64 साल के थे।

उनके परिवार में उनकी पत्नी गीतांजलि किर्लोस्कर और बेटी मानसी किर्लोस्कर हैं। आपको बता दें कि भारत में टोयोटा कार को सबसे ज्यादा लोकप्रिय बनाने का श्रेय विक्रम किर्लोस्कर को जाता है।रिपोर्टों के मुताबिक विक्रम किर्लोस्कर को मैसिव हार्ट अटैक हुआ था।टोयोटा इंडिया ने एक मीडिया स्टेटमेंट जारी कर विक्रम किर्लोस्कर के निधन की पुष्टि की है।

बयान में कहा गया है, ‘29 नवंबर 2022 को टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोस्कर के असामयिक निधन की सूचना देते हुए हमें बेहद दुख हो रहा है’। दुख की इस घड़ी में हम सभी से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। हम उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। 30 नवंबर 2022 को दोपहर 1 बजे हेब्बल श्मशान घाट बेंगलुरु में विक्रम किर्लोस्कर का अंतिम संस्कार होगा।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *