Mon. Apr 20th, 2026

एसके इंडस्ट्रीज में आग लगने से तीन लोगों की मौत,छह घायल

कानपुर: थाना फजलगंज में स्थित साइकिल की गद्दी और पैडल बनाने वाली एसके इंडस्ट्रीज फैक्टरी में शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई।आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया जा सका।

आग में फंसे हुये 11 लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया है। इस अग्नि कांड में फैक्टरी से पांच लोगों को सकुशल निकाला और छह लोग घायल हुए हैं। वहीं, तीन लोगो की मृत्यु हो गई है दो लोगों का इलाज जारी है और एक को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार फैक्टरी में लगी भीषण आग से जयप्रकाश सिंह (50) पुत्र राजेंद्र सिंह परिहार निवासी जनपद उन्नाव, नरेंद्र (40) उर्फ दिन्नू सैनी पुत्र स्व0 श्री महावीर सैनी निवासी थाना सचेंडी कानपुर नगर और प्रदीप (28) उर्फ राजू पुत्र राम कुमार गौतम निवासी छतरपुर थाना,शिवराजपुर कानपुर नगर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *